विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन में किया गया वृहद पौधरोपण, 40 पौधे रोपित कर पर्यावरण को आगामी पीढ़ी के लिए सुरक्षित बनाने का लिया संकल्प।

खबर शेयर करें -

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन में किया गया वृहद पौधरोपण, 40 पौधे रोपित कर पर्यावरण को आगामी पीढ़ी के लिए सुरक्षित बनाने का लिया संकल्प।

बनबसा (चम्पावत)। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा मे पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य व महाप्रबंधक विद्युत के नेतृत्व मे पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न प्रजातियों के 40 पौध रोपित किये गए।

पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने बताया आज विश्व पर्यावरण दिवस हैं, इस दिन हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए इसे सुरक्षित रखने के प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लेते हैं। इसी संकल्प के तहत टनकपुर पावर स्टेशन में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत पावर स्टेशन परिसर में आम, लीची, नाशपाती, नीबू सहित विभिन्न प्रजातियों के 40 फलदार पौधे लगाए गए । पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने के उपाय करने की अपील की। इससे पूर्व पावर स्टेशन प्रमुख व महाप्रबंधक (विद्युत) ने पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की । पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस अवसर पर उनके साथ पौधे लगाए और पर्यावरण को आगामी पीढ़ी के लिए सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों को आस-पास की खाली जगह पर पौधा रोपण के लिए भी पौधे वितरित किए गए । सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page