विश्व टीबी दिवस पर उप जिला चिकित्सालय में जनजागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, सीएमएस, अस्पताल स्टाफ और तमाम मरीज रहे मौजूद, रोग की जानकारी देकर किया गया जागरूक।

खबर शेयर करें -

विश्व टीबी दिवस पर उप जिला चिकित्सालय में जनजागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, सीएमएस, अस्पताल स्टाफ और तमाम मरीज रहे मौजूद, रोग की जानकारी देकर किया गया जागरूक।

टनकपुर (चम्पावत)। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर उप जिला चिकित्सालय प्रांगण में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में उप जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम तिवारी, जनरल सर्जन डॉ. प्रभा जोशी, फिजिशियन डॉ. ज्ञानेश्वर यादव, सीनियर पैथोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि कूट, डॉ. नौनिहाल सिंह, डॉ. आफताब आलम, डॉ. मोहम्मद उमर, डॉ. जितेंद्र जोशी सहित टीबी विभाग से जुड़े टीबी एचवी योगेश कुमार आर्या, एसटीएस पंकज राठौर, एसएम मोहित गड़कोटी, एएनएम सपना कंबोज एवं एड्स परामर्शदात्री ज्योति जोशी उपस्थित रहे।

इसके अलावा एक्स-रे टेक्नीशियन कंचन चन्द तथा अपार संस्था के स्वयंसेवी—सोनी जहां, एलिश मेसी, प्रीति, सन्नो, स्वाति, आशीष, विनीता, काजल और सुमन ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस दौरान चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को टीबी के संभावित लक्षणों—लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और कमजोरी—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

कार्यक्रम में लोगों को यह संदेश दिया गया कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और उपचार शुरू करें। चिकित्सकों ने टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी जोर दिया। जनसभा के माध्यम से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को इस बीमारी से मुक्त करने का संकल्प लिया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page