वृक्षारोपण अभियान – माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा गेंडाखाली नं 01 और नया गोठ वार्ड नं 09 में किया गया पौध रोपण, पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति का अभियान जारी।

खबर शेयर करें -

वृक्षारोपण अभियान – माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा गेंडाखाली नं 01 और नया गोठ वार्ड नं 09 में किया गया पौध रोपण, पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति का अभियान जारी।

टनकपुर (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पौध रोपण अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत सोमवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन गेंडाखाली और वार्ड नं 09 नयागोठ में वृक्षारोपण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गैंड़ाखाली नंबर 1 में गोदावरी के नेतृत्व में चंदन और जामुन के पौधे रोपित किये गए, जहाँ कविता कोहली, गीता देवी, माधुरी, अंशिका और आरुष मौजूद रहे।

………………………………………………………………

नयागोठ वार्ड नं 09 में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम ने किया पौधरोपण।

टनकपुर। मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की वार्ड नं 09 की इकाई ने उपाध्यक्ष सुनीता सक्सेना के नेतृत्व में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यहाँ रूपा, अनी देवी, सुनीता देवी, हीराकली देवी, ममता देवी, रेखा देवी और सोनू कुमारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page