माँ पूर्णागिरी मेले मे आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान रेखा यादव ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने माँ पूर्णागिरि मेले में दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन सहायता व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

पुलिस कप्तान रेखा यादव ने कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा एवं सुविधा चम्पावत पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है।

