टनकपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, मां शारदा की आरती में हुए शामिल, आचार्य मोहित त्रिपाठी ने कराई विधिवत पूजा अर्चना ।

खबर शेयर करें -

टनकपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, मां शारदा की आरती में हुए शामिल, आचार्य मोहित त्रिपाठी ने कराई विधिवत पूजा अर्चना ।

टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रखर हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया शनिवार देर शाम अपने कुमाऊं भ्रमण कार्यक्रम के तहत टनकपुर पहुंचे। उनके आगमन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं तथा नवयुवक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ गमला भेंट कर तथा फूलमाला पहना उनका स्वागत किया।

टनकपुर पहुंचने के उपरांत प्रवीण तोगड़िया सीधे शारदा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां शारदा की भव्य आरती में सहभागिता की, शारदा घाट के आचार्य मोहित त्रिपाठी द्वारा श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कराई गयीं । जहाँ आचार्य कृष्णकान्त पाण्डे भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रवीण तोगड़िया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पावन भूमि पर आना सदैव सौभाग्य की बात है तथा मां शारदा की आरती में सम्मिलित होकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति के संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान भी किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात्रि विश्राम के लिए वे टनकपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के आवास पहुंचे। यहां आयोजित बैठक में नवयुवक रामलीला कमेटी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

अपने संबोधन में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान वैश्विक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए समाज को भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग और संगठित रहना होगा। उन्होंने हिंदू समाज की एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संरक्षक संजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गर्ग, नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्ता, गौरव गुप्ता, विनय शर्मा, मयंक पंत, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष कल्पना आर्य, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल, नरेश मुरारी, नरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page