नारी सेवा संस्था टनकपुर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर दयानंद इंटर कॉलेज में राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ।

खबर शेयर करें -

नारी सेवा संस्था टनकपुर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर दयानंद इंटर कॉलेज में राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

टनकपुर (चम्पावत)। नारी सेवा संस्था टनकपुर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर दयानंद इंटर कॉलेज में राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजीव आर्य की अध्यक्षता, सत्य प्रकाश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व शम्मी कोहली के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 42 नन्ने मुन्ने बच्चों नें प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर नारी सेवा संस्था टनकपुर की संरक्षिका निधि गुप्ता, कल्पना आर्य, विम्मी आर्य आदि समस्त सदस्य तथा विद्यालय प्रबंधक मनुश्रवा आर्य, अंकुर टंडन, अतुल शारदा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page