राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष का विजयदशमी कार्यक्रम विवेकानन्द बस्ती में मनाया गया, पद संचलन का भी हुआ कार्यक्रम।

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष का विजयदशमी कार्यक्रम विवेकानन्द बस्ती में मनाया गया, पद संचलन का भी हुआ कार्यक्रम।

टनकपुर (चम्पावत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरूवार को संघ शताब्दी वर्ष का विजयदशमी कार्यक्रम विवेकानन्द बस्ती में मनाया गया। जिसमें पद संचलन का भी कार्यक्रम हुआ। जो विद्या मन्दिर से प्रारंभ होते हुए विष्णुपुरी कॉलोनी तक गए और वहां से वापस विवेकानन्द मंदिर आए। आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख कृष्ण वर्धन जोशी, कार्यक्रम के अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल, नगर कार्यवाह जगदीश बोहरा, जिला शारीरिक प्रमुख दिवाकर, नगर शारीरिक प्रमुख मनीष, नगर प्रचारक अनिकेत, मुख्य शिक्षक रोहन, प्रार्थना प्रमुख तनमय घोष, प्रमुख अमन, संदीप जोशी, नवीन तिवारी, सुरेश राय, जगदीश पाण्डेय, पूरन बोहरा, उमेश भट्ट, रजनीश मोहन पाण्डेय आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंच परिवर्तन के विषय में जानकारी दी गई तथा शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। विवेकानंद बस्ती में 43 स्वयंसेवकों ने पद संचलन में भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page