राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के प्रो. डॉ. सुनील कुमार कटियार का चयन, बॉटनी प्रयोगशाला को आधुनिक बनाने हेतु IISC बेंगलुरु के विशेष प्रशिक्षण में सहभागिता

खबर शेयर करें -

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के प्रो. डॉ. सुनील कुमार कटियार का चयन, बॉटनी प्रयोगशाला को आधुनिक बनाने हेतु IISC बेंगलुरु के विशेष प्रशिक्षण में सहभागिता

टनकपुर/देहरादून। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुनील कुमार कटियार का चयन IISC (Indian Institute of Science) बेंगलुरु द्वारा आयोजित “सेकंड बैच ट्रेनिंग प्रोग्राम” के लिए किया गया है। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालयों की बॉटनी प्रयोगशालाओं को नवीनतम एवं आधुनिक उपकरणों, तकनीकों और अनुसंधान आधारित पद्धतियों से सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों की प्रयोगशालाओं में उन्नत माइक्रोस्कोपी, आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकें, प्रयोगशाला सुरक्षा मानक, गुणवत्ता नियंत्रण, तथा शोधोन्मुख शिक्षण को बढ़ावा देना है, ताकि विद्यार्थियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुसंधान कौशल उपलब्ध हो सके

उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रयोगशाला अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई तकनीकों से जोड़कर छात्रों की रोजगारोन्मुखता, नवाचार और शोध क्षमता को सशक्त करेगा। प्रो. डॉ. कटियार ने इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव, निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तराखंड सरकार एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर न केवल संस्थान की प्रयोगशाला को आधुनिक बनाने में सहायक होगा, बल्कि इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रयोगात्मक दक्षता प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि सतत प्रशिक्षण, नवाचार और सरकारी सहयोग से उच्च शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page