चम्पावत में महिला मोर्चा का शक्ति पूजन अभियान तेज, मंडल-मंडल में हो रहे भव्य कार्यक्रम, चैत्र नवरात्र के अवसर पर जिले के 12 मण्डलों में जिला अध्यक्ष दीपा के नेतृत्व में हुआ शक्ति पूजन।

खबर शेयर करें -

चम्पावत में महिला मोर्चा का शक्ति पूजन अभियान तेज, मंडल-मंडल में हो रहे भव्य कार्यक्रम, चैत्र नवरात्र के अवसर पर जिले के 12 मण्डलों में जिला अध्यक्ष दीपा के नेतृत्व में हुआ शक्ति पूजन।

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पूरे जनपद में शक्ति पूजन कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्रामीण मंडल चम्पावत के अंतर्गत सिद्ध सोलखत्री मंदिर मेला स्थल, होली प्रांगण नंदोला (ग्राम पंचायत अमकड़िया) में भव्य शक्ति पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार तथा महिला मोर्चा कुमाऊँ संयोजक विनिता फर्त्याल एवं जिलाध्यक्ष दीपा जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रातः 11 बजे से संपन्न हुआ। इस दौरान लगभग 200 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक भजन-कीर्तन किया और कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में 21 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। उपस्थित महिलाओं ने शक्ति स्वरूपा नारी के सम्मान और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न मंडलों में लगातार शक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती भी देखने को मिल रही है।इस अवसर पर ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल चम्पावत की अध्यक्ष रेखा भट्ट द्वारा की गई।

शक्ति पूजन कार्यक्रम में नीमा जोशी ग्राम प्रधान घुरचुम, जानकी भट्रट ग्राम प्रधान सिप्टी, देवी नरियाल, मंजू नरियाल, जानकी, सुनीता बर्सवाल, कलावती बर्सवाल, तुलसी देवी, माहेश्वरी देवी, यमुना भट्ट, गंगा भट्ट, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, रूकमणी देवी, तुलसी देवी, भागीरथी देवी, गीता देवी, सीता देवी, नीलावती देवी, लक्ष्मीदेवी, गंगा देवी, देवकी देवी, रेखा देवी, आनन्दी देवी, हेमा देवी, कमला देवी, सरिता देवी, दुर्गा देवी, मीना देवी, बसन्ती देवी, रितु देवी, मीना देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, विद्याधर भट्ट सिद्ध सोलह खत्री बाबा मंन्दिर पुजारी, गिरिश भट्ट अध्यक्ष होली समिति, घनश्याम भट्ट पूर्व बीडीसी अमकड़िया, हेत सिंह बोहरा पूर्व ग्राम प्रधान अमकड़िया, नाथ सिंह, भवानी दत्त भट्ट, नित्यानन्द भट्ट, गुमान सिह बोहरा, कुन्दन सिंह परवाल, प्रकाश भट्ट, सुनील भट्ट, नवीन चन्द्र भट्ट, जनार्दन भट्ट, टीकाराम भट्ट, देवी दत्त भट्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page