कार गहरी खाई में गिरी, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिला उपचार।
चम्पावत। मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे भमार के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरने की सूचना पुलिस को मिली । सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष के.सी. जोशी मय पुलिस टीम, जिसमें अपर उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह एवं चालक मेहंदी हसन तत्काल मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति बसंत सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी भमार, उम्र 33 वर्ष को सुरक्षित सड़क तक लाया गया। तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंच भेजा गया। सीएचसी मंच में प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को उच्च उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया गया। पुलिस की तत्परता से घायल को समय रहते उपचार उपलब्ध कराया गया।

