टनकपुर में दो दिवसीय ‘अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग’ का शानदार आगाज़, सोमवार को होगा फाईनल के साथ समापन, विजेता टीमों को किया जायेगा पुरस्कृत।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में एवं ‘खेलो इंडिया’ योजना के अंतर्गत स्व. कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम में दो दिवसीय महिला वॉलीबॉल अस्मिता लीग का शुभारम्भ हुआ। रविवार को शुरू हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 14 टीमें अपना दम-खम दिखा रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह, उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन सचिव सपना राणा, उत्तरांचल फिनस्विमिंग अध्यक्ष अनिल दीप महल, चम्पावत वॉलीबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह एवं सचिव चन्दन मेवाड़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी गोलू साहनी और नितिन भारती भी मोजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलता है।
टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मैच स्टेडियम ‘B’ और बनबसा की टीमों के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले के बाद बनबसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में जगदेव सिंह, साक्षी सिंह, अमन जोशी, मनीषा जोशी और उमेश पाण्डे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन होगा,जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं,

