हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज में वन कर्मियों एवं फायरवॉचरों के लिए वनाग्नि रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज में वन कर्मियों एवं फायरवॉचरों के लिए वनाग्नि रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

टनकपुर (चम्पावत)। प्रभागीय वनाधिकारी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में वनक्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा द्वारा शारदा रेंज में वनाग्नि एवं मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शारदा रेंज के अंतर्गत कार्यरत वन कर्मियों फायरवॉचरों को आधुनिक उपकरणों तथा फॉरेस्ट फायर एप तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वनाग्नि की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा मानव वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को न्यूनतम करना रहा। वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा द्वारा बताया गया कि फॉरेस्ट फायर एप के माध्यम से आग की सूचना रियल टाइम में प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है। जिससे आग के फैलाव को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके। प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल आधारित एप्लिकेशन जीपीएस लोकेशन फायर बीट रैक लीफ ब्लोअर सेफ्टी किट एवं अन्य आधुनिक उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी द्वारा वन कर्मियों को सतर्कता समन्वय और त्वरित सूचना प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए। बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के कारण वनाग्नि की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में तकनीकी संसाधनों का कुशल उपयोग अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला में मौजूद रहे वन दरोगा गोविन्द सिंह कोरंगा, भैरव सिंह, वन आरक्षी आरती रतूडी, सुमन चाौहान, ज्योति पंत, फायर वाचर याकूब अली, रमेंश सिंह, विशन सिंह, प्रेम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page