टनकपुर से श्री खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम द्वारा साधारण बस सेवा का संचालन जारी, तीर्थ यात्रियों और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत।
टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर से श्री खाटू श्याम बस सेवा अब साधारण किराये में भक्तों को बाबा के दर्शन कराएगी। जिससे को क्षेत्र की जनता एवं शहर के आम नागरिक भी बाबा श्री खाटू श्याम जी के दर्शन कर सकेंगे। परिवहन निगम द्वारा बस की यथा स्थिति बनाये रखने पर स्थानीय लोगों ने निगम प्रबंधन तंत्र का आभार व्यक्त किया हैं।
परिवहन निगम के मुताबिक बस शाम के पांच बजे टनकपुर से प्रस्थान करेंगी और श्री खाटू श्याम से दोपहर 2-30 बजे टनकपुर के लिए चलेगी, जिसका किराया रू 925 /- निर्धारित किया गया हैं।


