आदित्य महादेव मंदिर रमक को मंदिर माला में जोड़ने की मांग को लेकर यूकेडी ने जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

आदित्य महादेव मंदिर रमक को मंदिर माला में जोड़ने की मांग को लेकर यूकेडी ने जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन।

चम्पावत। आदित्य महादेव मंदिर रमक को मंदिर माला में जोड़ने के बाबत उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा अध्यक्ष दरबान सिंह रजवार के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।ताकि क्षेत्र की शान और धरोवर के रूप में मंदिर का संरक्षण हो सके एवं आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया ज्ञापन के दौरान ही जिलाधिकारी से क्षेत्र के सर्वांगीण, विकास पर चर्चा हुई, अधूरी पड़ी कांडा मंगल लेख कोलियूडा सड़क, ख़रही -बलातड़ी मिलान, मंगल लेख में पुलिस चौकी, पंचायत भवन, नदियाघाटी क्षेत्र में ध्वस्त पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था, काफी समय से चल रही डिग्री कॉलेज की मांग एवं तहसील की मांग पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि डीएम द्वारा हमारी समस्याओं पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page