आंदोलन – आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल को यूकेडी का समर्थन, मांगों पर जल्द निर्णय की उठी आवाज।

खबर शेयर करें -

आंदोलन – आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल को यूकेडी का समर्थन, मांगों पर जल्द निर्णय की उठी आवाज।

चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित भैरवा कार पार्किंग में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सेविकाओं व मिनी कर्मचारियों की त्रिस्तरीय मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज मंगलवार को उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपना समर्थन दिया।

मंगलवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और आंगनबाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए उनकी मांगों को जायज बताया।धरने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने प्रमुख रूप से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई। उनका कहना है कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिदिन 140 रुपये की वृद्धि की जाए तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। इसके अलावा, बिना अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने संबंधी शासनादेश (जीओ) लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।

कार्यकर्तियों ने विभाग द्वारा प्रस्तावित 300 रुपये की कटौती का भी विरोध किया और स्पष्ट कहा कि यह कटौती किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही, बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था को भी समाप्त करने की मांग उठाई गई।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर यूकेडी पदाधिकारी विपिन शर्मा, पीयूष तिवारी, संजय भट्ट, गजेंद्र सिंह बोहरा, सी.एम. जोशी, गिरीश भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page