गाँधी मैदान में आयोजित जिला विधिक बहुउद्देश्यीय शिविर में चर्चित शर्मा के नेतृत्व में सभासदो ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
टनकपुर (चम्पावत ) नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सभासदों ने सभासद चर्चित शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौपा। जिसमें उन्होंने नगर के मकान व भूमि का विनियमितीकरण किए जाने, जन्म मृत्यु पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र में 1 वर्ष से समय अधिक होने पर उप जिलाधिकारी द्वारा अलग से नियम लगाए जाने से आक्रोश पनपने, आबादी के अनुसार राशन का कोटा बढ़ाये जाने, नगर पालिका के आधार केंद्र में एक और सिस्टम लगाए जाने और नगर पालिका परिषद टनकपुर में स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में सभासद चर्चित शर्मा, वकील अंसारी, दिलदार अली, हसीब अहमद, दिनेश कुमार, सब्या बाल्मीकि, शैलेन्द्र सिंह और बबीता वर्मा के हस्ताक्षर मौजूद है।

