मौसम अलर्ट -उत्तराखंड राज्य के कई जिलों में आज जमकर बरसेंगे मेघ होंगी बर्फ़बारी, चम्पावत सहित सात जिलों में बारिश का ओरेंज अलर्ट।
देहरादून /चम्पावत। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक प्रदेश में मौसम ख़राब रहने का अनुमान बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के सात जिलों के लिए बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश, आंधी और तेज़ हवाओं के चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद जताई गयी हैं।
मौसम विभाग ने उक्त जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 जनवरी तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज खराब रहेगा।

