दीपा जोशी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा का श्री अन्न कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित।
लोहाघाट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा श्री अन्न कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा बोरा ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को महिला मोर्चा की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा लता वर्मा ने किया। कार्यक्रम में कुमाऊं संयोजक विनीता फर्त्याल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोहाघाट चंद्रकला मेहर, किरण पंगरिया, ग्राम प्रधान रेखा भट्ट, पुष्पा ओझा, रेखा कुन्याल, निर्मला पांडेय सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

