पी एम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज में संस्कार और सामर्थ्य इनोवेशन विकार से सम्बन्धित कार्यशाला का किया गया आयोजन।
टनकपुर (चम्पावत)। मंगलवार को 2 UK (I) COY, चम्पावत के निर्देश पर पी एम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में विश्व रचनात्मक एवं नवप्रवर्तन दिवस के अवसर पर संस्कार और सामर्थ्य इनोवेशन विकार से सम्बन्धित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र पाठक के द्वारा NCC कैडेट को प्रेरणात्मक विचारों से अवगत कराया साथ ही कैप्टन एल डी तिवारी और फर्स्ट ऑफिसर एस एस राणा ने सभी कैडेट को एनसीसी में नया नया हर विषय सामग्री का गहन अध्ययन करने और समझने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदानंद भट्ट के द्वारा एनसीसी कैडेट को संस्कार के विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कैप्टन एल डी तिवारी ने कार्यक्रम मै उपस्थित सभी कैडेट और अतिथियों कों धन्यवाद ज्ञापित किया।

