मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत तल्ला देश क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का किया भ्रमण।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत तल्ला देश क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का किया भ्रमण।

चम्पावत। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत तल्ला देश क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं क्षेत्र के वरिष्ठजनों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान एवं अनुभवों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

नोडल अधिकारी श्री बृजवाल द्वारा ग्राम सभा कठाड़ में निर्माणाधीन पंचायत घर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त तरकुली एवं मंच ग्राम में भी ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही तल्ला देश क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में निर्माणाधीन ऐतिहासिक “कार्बेट ट्रेल” परियोजना का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान कठाड़ के ग्राम प्रधान पारस महर, मंच के ग्राम प्रधान अनिल सिंह, पूर्व प्रधान पान सिंह, तरकुली के ग्राम प्रधान भुवन सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि *“कैंप कार्यालय आपके द्वार”* कार्यक्रम सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page