ग्राम पंचायत छीनीगोठ में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन ताड़का बध तक की लीला का हुआ मंचन, तमाम लोगों नें लिया रामलीला का भक्ति पूर्वक आनंद।

खबर शेयर करें -

ग्राम पंचायत छीनीगोठ में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन ताड़का बध तक की लीला का हुआ मंचन, तमाम लोगों नें लिया रामलीला का भक्ति पूर्वक आनंद।

टनकपुर (चम्पावत)। ग्राम पंचायत छीनीगोठ में महाशिवरात्रि से शुरू हुई रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्री राम जन्म, दशरथ विश्वामित्र संवाद व ताड़का वध तक की लीला का मंचन किया गया। दशरथ के पात्र दिनेश भट्ट, राम के पात्र आदित्य तिवारी, लक्ष्मण के पात्र वैभव कांडपाल,भरत के पात्र दीपांशु बिष्ट, शत्रुघ्न हिमांशु जोशी, ताड़का के पात्र हंसराज तथा विश्वामित्र के पात्र का हेमचंद्र भट्ट नें बखूबी निर्वहन किया।

इस अवसर पर सरकारी कॉन्ट्रेक्टर ऋषि उपाध्याय, समिति के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, सचिव मुकेश जोशी, लीला निर्देशक दिनेश भट्ट, उपाध्यक्ष हरीश जोशी, उपसचिव भुवन जोशी, ग्राम प्रधान पूजा जोशी, कोषाध्यक्ष गोविंद चौडाकोटी सुनील नरियाल, जगदीश पंत, किशोर बगोली, दिनेश जोशी, श्याम सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, राम जोशी, हंसराज, नवीन जोशी, निर्मला जुकारिया आदि लोग उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page