मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह कठायत रहे मौजूद।

खबर शेयर करें -

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह कठायत रहे मौजूद।

टनकपुर (चम्पावत)। भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह कठायत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल, सघन सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह महर, ग्राम प्रधान उचौलीगोठ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुँवर ने की, जबकि संचालन हरीश कलौनी द्वारा किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

बैठक में विभिन्न शक्ति केंद्रों के पालक, संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्षों तथा संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश भट्ट, हंसा जोशी, अनीता यादव, अनीता तिवारी, नरेंद्र सिंह, अशोक पाल, शैलेंद्र, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुवस्सिर अली, प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोमल गिरी, महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण, राम सिंह धौनी, रिजवान, कुमुद जोशी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी एवं उनकी टीम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में बूथ अध्यक्ष गीता बिष्ट, प्रेमा वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक गुड्डी, बिजेंद्र अग्रवाल, धर्मपाल आर्य सहित मंडल एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page