ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में अनेक रंगारंग सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पी oएमo श्रीo योजना पर चयन होने के बाद कई वर्षों बाद इस विद्यालय का वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ जिस कारण छात्रों में ख़ुशी का वातावरण था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी इस विद्यालय को पीएम श्री योजना अंतर्गत चयन पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पाठक, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, श्री तिवारी, जी श्री ,महारा जी,श्री पांडे जी,श्री मिश्रा जी अभिभावक समिति की अध्यक्षता सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे ।

